वक़्त

 

                      

                                                          


वक़्त हमें, तोड़ता बहुत है ।

ताकि

हम , टूटे हुए को बिखरने से बचा सकें।


 वक्त हमें, रुलाता बहुत है ।

ताकि

 हम रोते हुए के दर्द को, महसूस कर सके।


 वक्त हमें, चोट देता बहुत है ।

ताकि

 हम दूसरे को, चोट खाने से बचा सकें।


 वक्त हमें ,ज़्खम  देता बहुत है ।

ताकि

हम औरों के चेहरे पर मुस्कुराहट ला सकें।


वक्त, बहुत तेज़ भागता है ।

ताकि

 हम जिन्दगी की दौड़ में ,तेज़ दौड़ सकें।


 वक्त जीवन में ,कभी- कभी तूफान सा ले आता है ।

ताकि

अगले तूफान में हम ,अपनी कश्ती को पार लगा सकें।


 वक़्त हमें, सीखाता बहुत है।

ताकि

हम मिली सीख को अपनाकर, अच्छे  इन्सान बन सकें।

 

वक़्त की खास बात यह ही है

 कि

वो न रुकता है किसी के लिए , न रोकता है किसी को।

वक़्त वो है जो,

थमे हुए को भी ,कदम उठाना सीखा जाता है।

                                                                                                        DEEPSHREE


Comments

  1. पूजा शर्मा "सुगन्ध"24 September 2022 at 22:48

    वक्त की कहानी वक्त कह गया, दर्द और मरहम साथ दै गया...
    बेहद खूबसूरत अभिव्यक्ति👌👌

    ReplyDelete
  2. अति उत्तम 👏👏

    ReplyDelete

Post a Comment

भाव के अनुरूप पढ़कर प्रोत्साहित करें l

Popular posts from this blog

नारी: उलझनों में भी उजाला

बेटी का अनकहा दर्द.......

चुभन