Posts

Showing posts from May, 2021

तो समझेगा कौन?

Image
                                                    जन्मदात्री ही न समझी तो समझेगा कौन? व्यथा दर्द में लिपटी बेटी की वो ही ना समझी तो, समझेगा कौन ? अंश से वंश की दिशा दिखाने वाली न समझी तो, समझेगा कौन? सही -गलत का ज्ञान कराने वाली न समझी तो, समझेगा कौन? सुख संताप का भेद बताने वाली न समझी तो,समझेगा कौन? कहना जिसे सबसे आसान हो वो ही,ना समझी तो समझेगा कौन ? जीवन से मिलवाने वाली ही न समझी तो ,समझेगा कौन? दर्द को आँखों में देख भी न समझी वो तो ,समझेगा कौन ? अपने खून से उसे बनाने वाली न समझी तो, समझेगा कौन? जो खुद समझौते को झेल कर भी न समझी तो ,समझेगा कौन ? आँसुओं को उससे दूर रखने वाली ही न समझी तो ,समझेगा कौन? दूर  ऊँची उड़ान का सपना दिखाने वाली ही न समझी तो, समझेगा कौन ? उम्मीद को दिशा देने वाली ही न समझी तो, समझेगा कौन?  जन्म देने के दर्द को महसूस करने वाली ही न समझी तो, समझेगा ?                   ...