वक़्त
वक़्त हमें, तोड़ता बहुत है ।
ताकि
हम , टूटे हुए को बिखरने से बचा सकें।
वक्त हमें, रुलाता बहुत है ।
ताकि
वक्त हमें, चोट देता बहुत है ।
ताकि
हम दूसरे को, चोट खाने से बचा सकें।
वक्त हमें ,ज़्खम देता बहुत है ।
ताकि
हम औरों के चेहरे पर मुस्कुराहट ला सकें।
वक्त, बहुत तेज़ भागता है ।
ताकि
हम जिन्दगी की दौड़ में ,तेज़ दौड़ सकें।
वक्त जीवन में ,कभी- कभी तूफान सा ले आता है ।
ताकि
अगले तूफान में हम ,अपनी कश्ती को पार लगा सकें।
ताकि
हम मिली सीख को अपनाकर, अच्छे इन्सान बन सकें।
वक़्त की खास बात यह ही है
कि
वो न रुकता है किसी के लिए , न रोकता
है किसी को।
वक़्त वो है जो,
थमे हुए को भी ,कदम उठाना सीखा जाता है।
DEEPSHREE

वक्त की कहानी वक्त कह गया, दर्द और मरहम साथ दै गया...
ReplyDeleteबेहद खूबसूरत अभिव्यक्ति👌👌
शुक्रिया 🌺
Deleteअति उत्तम 👏👏
ReplyDelete