बहन है वो
बहन है वो । माँ का लाड देख वैसे ही लाड जो ,भाई से लड़ाए बहन है वो । पापा को अपने लाड से जो ,भाई की ख्वाहिशों के लिए मनाए बहन है वो। छोटा हो या बड़ा हो भाई जो ,उसके पीछे छोटी सी बन छुप जाए बहन है वो। भाई के मन की बात को समझ उसे मन में ही दफ़न जो ,कर जाए बहन है वो । अपनी थाली को कर खाली जो ,भाई की थाली को भर जाए बहन है वो। त्योहार पर अपनी खुशियों से पहले भाई की खुशियों के लिए जो, हाथ उठाए बहन है वो । लड़के को भाई के दर्जे से मिलवा जाती है जो, बहन है वो । वह बंधन जो बंधन ना लगे ऐसे बंधनों में जो, बांध जाती है बहन है वो। छुपा कर रखी चीज़ को जो छुपाकर, भाई को दे आए। बहन है वो । कमजोर गर हो भी तो तूफान से भाई के लिए लड़ जाए बहन है वो। सु...