प्यार वो है.....
प्यार वो है, जो देता है एहसास । प्यार वो है, जो पूरी करता है हर आस। प्यार वो है, कराता है मह्सूस हमें खास। प्यार वो है,जो हमारे साथ वक़्त-बेवक़्त है खड़ा। प्यार वो है, हमारे लिए बिन सोचे ही है अड़ा । प्यार वो है, जो खुद को खुद से है मिलवाता। प्यार वो है,जो दुनिया भर की खुशियों को खींच लाता । प्यार वो है, जो रात में रोशनी की झलक है दे जाता । प्यार वो है,जो अनकही बात को भाव से कह जाए । प्यार वो है, जो कर पाए वो,जो और कोई कह-सुन भी न पाए । प्यार वो है, जो चाहे ज़िंदगी को उस खास में समेटना। प्यार वो है, जो चाहे उस खास के गम को खुद में लपेटना। प्यार वो है,खुद को भूल, उसे ही याद रखना चाहे । प्यार वो है, जो सह पाए कुछ फ़ैसले भी अनचाहे। प्यार वो है, जो बेशुमार दौलत को भी एक खास लम्हे के आगे सस्ता माने। प्यार वो है,जो खुद की किस्मत पर गुरुर करना सीखा जाए । प्यार वो है, जो खुदा से मिलने का रास्ता दिखला जाए । प्यार वो है, जो खुद को तराशा हुआ हीरे सा मह्सूस कराए। प्यार वो है, जो नसीब से खुदा, नसीब में बक्शता है। प्यार वो है, जो झोली में पड़ जाए गर, तो ...