Posts

Showing posts from February, 2022

मतदान

Image
                                                                                                                  मत देने को , हो जाओ सहमत। मत ही बदल सकेगा, राष्ट्र की किस्मत।। मत शब्द है छोटा, पर प्रभावी। मत के महत्व से वाकिफ़ हैं सभी अनुभवी।। मत बताता है, देश का रुख क्या होगा? जो छूट  गया लक्ष्य पीछे वो, आगे हासिल कैसे होगा? मत अल्प हो या बहु, प्रभाव अपना छोड़ जाता है। हारी हुई बदलाव की बाजी को जीत में बदल जाता है।। मत देना हमारा अधिकार भी है और कर्तव्य भी। इस कार्य के बदलाव के भागीदार बन सकते हैं हम सभी।। मत कागज़ या मशीन मरीन दर्ज़ केवल उम्मीद नहीं हैं। मत में नवजीवन, नव निर्माण  की परछाई छिपी है।। मत देकर देश भक्त का फर्ज तुम निभाओ। देकर नवीन दिशा  देश को, राष्ट्र भक्त कहलाओ।। देश के  व...