वक़्त
वक़्त हमें, तोड़ता बहुत है । ताकि हम , टूटे हुए को बिखरने से बचा सकें। वक्त हमें, रुलाता बहुत है । ताकि हम रोते हुए के दर्द को, महसूस कर सके। वक्त हमें, चोट देता बहुत है । ताकि हम दूसरे को, चोट खाने से बचा सकें। वक्त हमें , ज़्खम देता बहुत है । ताकि हम औरों के चेहरे पर मुस्कुराहट ला सकें। वक्त, बहुत तेज़ भागता है । ताकि हम जिन्दगी की दौड़ में ,तेज़ दौड़ सकें। वक्त जीवन में , कभी- कभी तूफान सा ले आता है । ताकि अगले तूफान में हम ,अपनी कश्ती को पार लगा सकें। वक़्त हमें, सीखाता बहुत है। ताकि हम मिली सीख को अपनाकर, अच्...