Posts

Showing posts from January, 2024

राम रूप के मूर्तिकार

Image
                                                               नमन उस मूर्तिकार को..  जिसने गढ़ा इस, आलौकिक स्वरूप को | नमन उस मूर्तिकार को.. जिसने उकेरा मुख पर ,अनोखा तेज | नमन उस मूर्तिकार को..  जिसने  प्रभु राम  की आँखों में ,मनोहारी तेज को दर्शाया | नमन उस मूर्तिकार को..  जिसने हर अंग में जीवन्तता को भरा | नमन उस मूर्तिकार को..  जिसने बाल रूप को, सौम्यता से परिपूर्ण किया | नमन उस मूर्तिकार को..  जिसने मूर्ति में बचपन में ,उमड़ने वाले लाड़ को समेटा | नमन उस मूर्तिकार को..  जिसने  भावनाओं को इक नवीन रूप दिया |                                                                               ...

क्या, हमारा अस्तित्व साबित होगा?

Image
                                                             सभी  के उठने से पहले उठकर ही क्या, हमारा अस्तित्व साबित होगा?  घर का सामान, परिवार के मुताबिक रख देने पर ही क्या , हमारा अस्तित्व साबित होगा?  खुद के लिए सब्जी, रोटी के ना बचने पर भी मुस्कुराने से  ही क्या, हमारा अस्तित्व साबित होगा?  अपने फैसले सभी के मुताबिक लेने पर ही क्या, हमारा अस्तित्व साबित होगा?  पूछ - पूछ सभी की पसंद का बना, अपने मन को मारकर ही क्या, हमारा अस्तित्व साबित होगा?  खुद के दर्द को मुस्कुराकर  छिपा, परिवार के दर्द को आँख में भर दिखाने से ही क्या , हमारा अस्तित्व साबित होगा?  अपने वक़्त को सभी पर खर्च कर, खुद के लिए वक़्त  न देकर ही क्या, हमारा अस्तित्व साबित होगा?  अपनी ख्वाहिशों को हर कदम पर रीति रिवाज़ की बली चढ़ाकर ही क्या , हमारा अस्तित्व साबित होगा?  भूख लगने पर भी परिवार को पहले खिलाने के स...