उस कलम को खोजती है..
आज की टीचर उस कलम को खोजती है..
लिख देती थी वो नसीब ,जिस कलम से..
तोल डालती थी सही - गलत का पैमाना जिस कलम से..
सुधार की दिशा की ओर मोड़ देती थी वो , जिस कलम से..
विचारों को नवीन दिशा दे डालती थी वो, जिस कलम से..
लिख डालती थी भविष्य हर बच्चे का वो,जिस कलम से..
सुनहरे एहसास और उम्मीदों को जता देती थी वो,जिस कलम से..
अपनी सौम्य पहचान बता जाती थी वो, जिस कलम से..
कुछ प्यारा सा लिख, लाड़ बच्चे पर लुटाती थी वो,जिस कलम से..
जीवन में अगले पड़ाव पर पहुँच जाने का संदेश लिख डालती थी वो ,जिस कलम से..
आज की टीचर, बस उसी कलम को खोजती है..
DEEPSHREE
.jpeg)
Beautiful ❤️
ReplyDeleteThanks mam❤️
DeleteBeautiful ❤️
ReplyDelete👌🏻👌🏻
ReplyDelete✨🙏✨
Delete