छुरी और चम्मच
छुरी और चम्मच में कौन है खास?
जब इस बहस का हुआ आगाज
तो
चम्मच बोल ये, इतराया
खाने को मैंनें ,ज़बान तक पहुँचाया.. ☺️
बात सुन चम्मच की, छुरी हुई बेकरार
बोल उठी वो इतराकर
मैं ही हूँ जो ,कर सकती है हर फल - सब्ज़ी पर वार.. 😁
दोनों की सुन बात काँटा मैदान में कूदा
सोच रहा था, हल देने का है बस उसमें ही गुदा.. 🤣🤣🤣
काँटे ने कह इक बात, द्वन्द सारा निपटाया..
बोला फैला कर मुझ जैसे बाहें, फल सब्ज़ी को ज़बान तक तुम पहुँचाओ
कद काठ मेरी जैसी लेकर, तुम भी मुझ जैसे इतराओ..
छुरी और चम्मच दोनों के गुणों को है मैंनें खुद में समेटा..
चावल, सब्ज़ी या हो नूडल सभी को अपने हाथों में है मैंनें लपेटा.. 🤣🤣🤣🤣😂😂😂
DEEPSHREE

Wow very interesting and hilarious ❤️ Loved it 👏
ReplyDelete