इश्क मेरे लिए....

 

                                                                  


💓इश्क  मेरे लिए वो है जिसमें मेरे लिए डूबा वो ...


 चाँद की चाँदनी को मेरे सामने फीका माने |

हवा के हर रुख में मेरी खुशबू ,को  महसूस करे |

मेरी साँसों को अपनी साँसों, में घुला सा जाने |

ख्वाहिशों को मेरी, अपनी ज़िद सा जो समझे |

सपनों की दुनिया में जाने से पहले जो ,मुझे देखना  चाहिए |

नींद के झोंकों में भी अपनी पलकों पर जो मुझे झुलाए |

मुझमें छिपे  बच्चे को जो, लाड़ - लगाव से पाले |


ख़ूबसूरती को मेरी, दिल के पैमाने पर जो गहराई से महसूस करे |

मुझे अपनी आँखों की पलक और रोशनी सा ज़रूरी माने |

मेरे हाथ को पकड़, उनकी लकीरों को गहराई तक छू जाए |

सर्दी की रातों में जो बाहों में समेट मुझे, खुद में समेट ले |


बारिश की बूँदों को मेरे चेहरे पर गिरा देख, मासूमियत से अपनी थिरकते हुए हाथों से हटाए |

नज़र में मेरे  थमे, अनकहे एहसास को इक नज़र में  ही समझ जाए |

दुख दर्द और उदासी को  मुझे ,छुने की इजाज़त ना दे |

चाहत को मेरे दिल - दिमाग तक पहुँचने से पहले ही पूरा कर डाले 

अपनी हर पसंद, ना पसंद  को  मेरी पसंद, ना पसंद से बदल डाले !

                                                                                                                                DEEPSHREE

Comments

  1. Wonderful 👍😊

    ReplyDelete
  2. Beautiful ❤️ lots of love snigdha 🥰

    ReplyDelete
  3. Beautiful ❤️. Ek heer ki khwaish..... Kuch apne pal yaad aa gaye.

    ReplyDelete
  4. Ultra romantic

    ReplyDelete
  5. You are amazing ♥️🫶🏻

    ReplyDelete
  6. Superb expression of love

    ReplyDelete
  7. Beautifully expressed! Wonderful

    ReplyDelete
  8. Ultimate defined pure soul love !@ sufiyana shayar !@ Deepti ji

    ReplyDelete
  9. Amazing.lines heart ❤️❤️❤️ touching

    ReplyDelete
  10. Amazing piece of art !! You have wonderful way of expressing emotions and bring them to life 👏👏👏👏.Way to go Deepti ma'am

    ReplyDelete
  11. बहुत बहुत बहुत खूबसूरती से दिल की बात बयां की है जानम, हर लफ्ज़ में एक प्रेम कहानी दिख रही है।...गुजरा जमाना याद आ गया।❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️💞💞💞💞💞💞 ultimate 👏👏👏👏👏👏

    ReplyDelete
    Replies
    1. बेहतरीन शब्दों में दिल को छूने वाला एहसास ❤️❤️❤️

      Delete
  12. Your description of love is soo deep💕

    ReplyDelete

Post a Comment

भाव के अनुरूप पढ़कर प्रोत्साहित करें l

Popular posts from this blog

नारी: उलझनों में भी उजाला

बेटी का अनकहा दर्द.......

चुभन