लोग सोते क्यूँ हैं?
लोग सोते क्यूँ हैं?
सवाल ये जैसे ही ज़हन में आया
दिल में जबाव ने डेरा लगाया
सभी का सोने का कारण अलग - अलग है
कोई, खुशी के इंतज़ार में सोता है..
कोई, दर्द से भरा चेहरा छुपाने के लिए सोता है..
कोई ,नई चीज को पाने की चाहत में सोता है..
कोई, खो चुके एहसास को खोजने के लिए सोता है..
कोई ,सुनहरे सपनों को हासिल करने की उम्मीद को पूरा करने के लिए सोता है..
कोई ,अनकहे ज़ज्बात को कहने ही हिम्मत जुटाने के लिए सोता है..
कोई ,ज़िम्मेदारी का बोझ कंधों पर फ़िर से उठाने के लिए सोता है..
कोई ,नाउम्मीद को उम्मीद में बदल देने के लिए सोता है..
कोई, किसी को खोने के दर्द को छुपाने के लिए सोता है
और कोई
किसी को हासिल करने के एहसास को खुद में समेटने के लिए सोता है..
DEEPSHREE

Very insightful and well expressed
ReplyDeleteThanks dear mam for ur kind words ❤️❤️
DeleteKya baat hai ... Sleep well 😴
ReplyDeleteThanks 😊
Delete