अपनी खुशियाँ, खुद में ढूँढना ही है अच्छा
अपनी खुशियाँ, खुद में ढूँढना ही है अच्छा....
लोग बात सुनकर भी एहसान जता जाते हैं|
अपनी खुशियाँ, खुद में ढूँढना ही है अच्छा....
लोग अपने मतलब से ही आप पर ,समय लुटाते हैं|
अपनी खुशियाँ, खुद में ढूँढना ही है अच्छा....
लोग दिलचस्पी आपकी बात में नहीं , खुद की खवाहिशों में रखते हैं|
अपनी खुशियाँ, खुद में ढूँढना ही है अच्छा......
लोग आपकी तकलीफ़ से नहीं, अपनी खुशियों से मतलब रखते हैं|
अपनी खुशियाँ, खुद में ढूँढना ही है अच्छा.....
लोग आप के लिए, ली गई मदद का हिसाब - किताब लगाते हैं|
अपनी खुशियाँ, खुद में ढूँढना ही है अच्छा....
लोग अपनी सलाह से आपको नासमझी का ताज पहनाते हैं|
अपनी खुशियाँ, खुद में ढूँढना ही है अच्छा....
अपनी खुशियाँ, खुद में ढूँढना ही है अच्छा.....
DEEPSHREE
.jpeg)
शब्द और भाव दोनों ही प्रशंसनीय हैं ।
ReplyDeleteप्रोत्साहन के लिए आभार 🌸🌸
Delete