स्याही..
देख तासीर स्याही की
ये कितना दम भरती है |
अलग रूपों में होता प्रयोग
दुनिया ,इसका कहती है ||
लिखना ,पढ़ना लिखाना
शैक्षिक सद्भाव भरती है |
गर ,भड़क उठे ये स्याही
इतिहास अनोखा रचती है ||
गहरे दर्द का एहसास
मिलता जब गहरे समुंदर में |
दर्द में डूब ,ये ही स्याही
शायरी बन निखरती है ||
ये स्याही अनोखी सी
जब लगे ये , कनिष्ठा पर
नई सरकार को चुनकर
भविष्य देश का लिखती है ||
DEEPSHREE

Well said... Pen is mightier than sword🖊️🖋️✒️✏️✍️🖋️🖊️📝
ReplyDelete