राम रूप के मूर्तिकार
नमन उस मूर्तिकार को..
जिसने
गढ़ा इस, आलौकिक स्वरूप को |
नमन उस मूर्तिकार को..
जिसने
उकेरा मुख पर ,अनोखा तेज |
नमन उस मूर्तिकार को..
जिसने
प्रभु राम की आँखों में ,मनोहारी तेज को दर्शाया |
नमन उस मूर्तिकार को..
जिसने
हर अंग में जीवन्तता को भरा |
नमन उस मूर्तिकार को..
जिसने
बाल रूप को, सौम्यता से परिपूर्ण किया |
नमन उस मूर्तिकार को..
जिसने
मूर्ति में बचपन में ,उमड़ने वाले लाड़ को समेटा |
नमन उस मूर्तिकार को..
जिसने
भावनाओं को इक नवीन रूप दिया |
DEEPSHREE

Nicely put
ReplyDeleteThanks 🙏
DeleteExcellent ma'am
ReplyDeleteThanks for ur appreciation 🙏💐🙏
DeleteBeautiful ❤️
ReplyDeleteThanks 💐
Delete