टीचर बनना इतना भी आसान नहीं....
टीचर बनना इतना भी आसान नहीं....
कभी-कभी बच्चों को पढ़ाने से पहले ,पढ़े हुए को फिर से पढ़ना पड़ता है।
टीचर बनना इतना भी आसान नहीं....
बच्चों की आँखों के सपनों को अपना सपना, मान जीना पड़ता है ।
टीचर बनना इतना भी आसान नहीं....
सेहत को अपनी कर दर किनार बच्चों की ख्वाहिश को किनारे से लगाना पड़ता है।
टीचर बनना इतना भी आसान नहीं....
अपने अंदर छिपे बच्चों को समझदारी का चोला पहनाना पड़ता है ।
टीचर बनना इतना भी आसान नहीं....
चाल, ढाल ,पहनावा, भाषा और बोली को पल-पल तोलना पड़ता है ।
टीचर बनना इतना भी आसान नहीं....
कभी दोस्त कभी माँ और कभी पथ प्रदर्शक का रूप धारण करना पड़ता है।
टीचर बनना इतना भी आसान नहीं....
अपने परिवार को पीछे छोड़ ,उसकी अनोखी दुनिया में रमना पड़ता है।
टीचर बनना इतना भी आसान नहीं....
अपनी भूख प्यास को पीछे कर पेट भरने के लिए बच्चों को प्रेरित करना पड़ता है।
टीचर बनना इतना भी आसान नहीं....
कुम्हार बन मिट्टी रूपी बच्चों को, नवीन रूप में गडना पड़ता है।
टीचर बनना इतना भी आसान नहीं....
सही गलत को जाँचने के लिए बैठ, कमर को तोड़ना पड़ता है।
टीचर बनना इतना भी आसान नहीं.... .
बच्चों की छोटी-छोटी उम्मीदों का प्यारा सा पिटारा उठना पड़ता है ।
टीचर बनना इतना भी आसान नहीं....
कभी-कभी कुछ पहेलियाँ में उलझा उन्हें ,उनके जीवन को सुलझाना पड़ता है
टीचर बनना इतना भी आसान नहीं....
टीचर बनना इतना भी आसान नहीं....
DEEPSHREE

Awesome👏👏👏👏
ReplyDeleteThaanks
Delete