एक सवाल..........
एक सवाल........
सपने क्या उम्र से बदल लेने चाहिए?
क्या सपनों का उम्र से रिश्ता ,है कोई गहरा?
क्या सपनों पर हालात का कोई लगा सकता है पहरा?
क्या सपनों को देखने के लिए कोई नवीन ज्योति चाहिए?
क्या सपनों को देखने के लिए दिल मज़बूत होना चाहिए?
क्या सपनों को दूसरे के सपनों की एहमियत तले दबाया जा सकता है?
क्या सपनों की कीमत को ,किसी मापक से मापा जा सकता है?
अगर जवाब इन सवालों का ज़हन को "न" से मिलवा जाए।
तो उठो,जागो
कहो दिल से, छोड़ सभी को पीछे
चल, अब देखे हुए सपनों को खुल कर ,जिया जाए ।।
DEEPSHREE

Lajawab..... compilation of the thoughts of all the people
ReplyDeleteThanks dear🌻🌻
Delete