दर्द इतना ही देना ख़ुदा.....
दर्द इतना ही देना ऐ ख़ुदा,
की उसकी मौजूदगी सारे राज़ न खोल दे।
कौन अपना ,कौन पराया , सारी बात मुँह पर ही न बोल दे ।।
दर्द इतना ही देना ऐ ख़ुदा,
की दिल में बनी उम्मीद चकनाचूर न हो ।
मतलबी हो जाऊँ, यह सोचने पर दिल मजबूर न हो।
दर्द इतना ही देना ऐ ख़ुदा,
की जो अपने मे ही सीमट जाए।
न छलके आँखों से ,न शब्द ही उसे कह पाएँ।।
दर्द इतना ही देना ऐ ख़ुदा,
जो अपने ख़ास को मुझसे जोड़ दे।
झूठ का अस्तित्व मिटा, सच से नाता जोड़ दे ।
DEEPSHREE

Comments
Post a Comment
भाव के अनुरूप पढ़कर प्रोत्साहित करें l