तलाश में हूँ ........
तलाश में हूँ ........
अपने नाम के अर्थ की तलाश में हूँ ।
जो सच में हूँ, उसे जीने की तलाश में हूँ ।।
दुःख कैसे दूर हो, उस हल की तलाश में हूँ ।
सच्चा रिश्ता जिसे लोग कहें, उसी रिश्ते की तलाश में हूँ।।
कुछ सवाल है ऐसे जिनके जवाबों की तलाश में हूँ ।
कैसे अपने लिए जीयूॅ , उस तरीके की तलाश में हूँ ।।
न रूठे कोई मुझसे , उस मंत्र की तलाश में हूँ ।
जीने मरने में फर्क है कितना ,उसी ज्ञान की तलाश में हूँ।।
हर रिश्ता बेमाना, सच्चे रिश्ते की तलाश में हूँ ।
जिस रूप में भी मिले, उसी रिश्ते की तलाश में हूँ ।।
मन में उठे भंवर को जो शान्त करे, उस मनचाहे किनारे की तलाश में हूँ ।।
जो सच में हूँ, उसे जीने की तलाश में हूँ ।।
बनावट से जो हो परे, उस पल की तलाश में हूँ ।
खुशी जहाँ मेरे लिए रूके, उस जगह की तलाश में हूँ ।।दुःख कैसे दूर हो, उस हल की तलाश में हूँ ।
सच्चा रिश्ता जिसे लोग कहें, उसी रिश्ते की तलाश में हूँ।।
कुछ सवाल है ऐसे जिनके जवाबों की तलाश में हूँ ।
कैसे अपने लिए जीयूॅ , उस तरीके की तलाश में हूँ ।।
न रूठे कोई मुझसे , उस मंत्र की तलाश में हूँ ।
जीने मरने में फर्क है कितना ,उसी ज्ञान की तलाश में हूँ।।
हर रिश्ता बेमाना, सच्चे रिश्ते की तलाश में हूँ ।
जिस रूप में भी मिले, उसी रिश्ते की तलाश में हूँ ।।
मन में उठे भंवर को जो शान्त करे, उस मनचाहे किनारे की तलाश में हूँ ।।
DEEPSHREE
Comments
Post a Comment
भाव के अनुरूप पढ़कर प्रोत्साहित करें l